हनी ट्रैप में फंसकर शिक्षक ने गंवाए 3.50 लाख, वीडियो वायरल करने की धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक सरकारी शिक्षक को हनी ट्रैप का शिकार बनाकर 3.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने न सिर्फ शिक्षक को बंधक बनाया, बल्कि उनके साथ मारपीट कर पैसे ऐंठे और अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर और पैसों की मांग कर रहे हैं। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक सरकारी शिक्षक है और साथ ही किराने की दुकान भी चलाता है। 28 अगस्त 2024 को एक घबराई हुई महिला उसकी दुकान पर पानी मांगने आई। जाते समय महिला ने अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि जब भी रुद्रपुर आओ, तो मिलकर जाना।

31 अगस्त को जब शिक्षक अपने मित्र से मिलने रुद्रपुर गया, तो उसने महिला को कॉल किया। महिला ने उसे इंद्रा चौक बुलाया और फिर चाय पीने अपने घर आने को कहा। शिक्षक उसकी बातों में आकर महिला के घर चला गया।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

आरोप है कि महिला ने घर पहुंचते ही कपड़े उतार दिए और चाकू की नोक पर शिक्षक के भी कपड़े उतरवा दिए। तभी वहां दो अन्य व्यक्ति पहुंचे। एक ने खुद को वकील विवेक कुमार बाठला बताया, जबकि दूसरे ने बिलासपुर का ग्राम प्रधान होने का दावा किया। तीसरे व्यक्ति ने खुद को एंटी ह्यूमन पुलिस बताया। तीनों ने शिक्षक को बंधक बनाकर उसका मोबाइल और एटीएम कार्ड छीन लिया। इसके बाद गाबा चौक के एटीएम में ले जाकर 80 हजार रुपये निकाल लिए।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

आरोपियों ने पीड़ित से 1 लाख रुपये और मांगे। पैसे न देने पर शिक्षक के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी। मजबूर होकर शिक्षक ने अपने रिश्तेदार से पैसे मंगवाए, जो आरोपियों ने एक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद भी आरोपी 1 लाख रुपये एक महिला के खाते में ट्रांसफर करवाने में कामयाब रहे।

आरोपी अब भी शिक्षक से पैसों की मांग कर रहे हैं और न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। घटना ने रुद्रपुर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अंजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440