समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक ने भाजपा प्रदेेश अध्यक्ष से वर्ष 2013 में नियुक्ति की मांग कर रहे शिक्षकों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने गृह सचिव से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में घ्शिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को कालाढूंगी विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से उनके आवास में भेंट की। इस दौरान शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देते हुए बताया कि वर्ष 2013 में नियुक्ति की मांग कर रहे शिक्षकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिये गये। जो आज तक वापस नहीं लिये गये हैं। अतः शिक्षकों के भविष्य को देखते हुए इन मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गृह सचिव उत्तराखंड से दूरभाष पर वार्ता की। साथ ही शिक्षकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस पर गृह सचिव ने प्रदेश अध्यक्ष को इस मामले में त्वरित कार्यवाही अमल में लाने का भरोसा दिलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश महामंत्री नंदन सिंह रावत ,प्रदीप कुमार पांडे प्रदेश संयुक्त मंत्री, श्रीराम शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, डिकर सिंह पडियार जिला मंत्री नैनीताल ,पूरन सिंह नयाल पूर्व कोषाध्यक्ष जनपद नैनीताल, पूरन सिंह बिष्ट सदस्य जनपद नैनीताल ,सतीश नैनवाल सदस्य नैनीताल,मदन बर्थवाल अध्यक्ष हल्द्वानी, विजय कुमार गुरूरानी मंत्री हल्द्वानी, कमल कुमार गिनती मंत्री कोटाबाग, गोपाल सिंह बिष्ट मंत्री ओखलकांडा, कमलेश कुमार सती पूर्व अध्यक्ष कोटाबाग ,ललित मोहन सिंह धपोला, अमित जोशी, राजेश शर्मा, हरीश विष्ट एवं कमलेश हर्बाेला अल्मोड़ा सहित अनेकों शिक्षक एवं शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












