टीम थाल सेवा ने अग्निकांड प्रभावित परिवार को कराया राशन उपलब्ध

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीम थाल सेवा ने अग्निकांड प्रभावित परिवार की मदद को आगे आई है। टीम ने इस परिवार को एक माह का राशन उपलब्ध कराया है।

ज्ञात हो कि रामपुर रोड के छड़ायल गांव में बीते दिवस सिंलेंडर फटने से एक झोपड़ी में आग लग गई थी। इससे घर में रखा सारा सामान स्वाहा हो गया था। इससे परिवार के 12 सदस्य छत विहीन हो गए थे। इतना ही नहीं आग से गेहूं की फसल भी स्वाहा हो गई थी। सूचना पर प्रशासन ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया। इधर एसडीएम विवेक राय की पहल पर टीम थाल सेवा प्रभावित परिवार की मदद को आगे आई है। टीम ने इस परिवार को एक माह का राशन उपलब्ध कराया है। सचिव राजीव बग्गा ने बताया कि बेसहारा जरूरतमंद लोगों के लिए थालसेवा हमेशा तत्पर रहती है। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440