टीम थालसेवा ने एचआईवी पॉजिटिव 27 परिवार को दिया राशन किट्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीम थालसेवा ने सुशीला तिवारी अस्पताल में ईलाज करवा रहे एचआईवी पॉजिटिव रोगियों के परिवारों को चिन्हित करके उन्हें राशन किट्स उपलब्ध करवाई। लिटिल मिरकल्स फाउंडेशन (टीम थालसेवा) के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने बताया कि अस्पताल स्टाफ द्वारा उन्हें जानकारी दी गयी कि एच.आई.वी पॉजिटिव कुछ रोगियों के परिवार की लॉकडाउन में आर्थिक हालात अच्छे नहीं हैं, उन्हें राशन की दिक्कत है। ऐसे सभी 27 परिवारों को थालसेवा परिसर में आमंत्रित कर उन्हें दो हफ्ते का राशन उपलब्ध करवाया गया। साथ ही प्रत्येक परिवार के हर सदस्य को एन-95 मास्क दिये गये। उन्होंने बताया कि टीम थालसेवा ने गुरूवार को 1117 जरूरतमन्दों को भोजन उपलब्ध करवाया। साथ ही संक्रमण काल में कोविड वैक्सीन टीकाकरण ड्यूटी में लगे फ्रंट लाइन वर्कर्स को रोजाना भोजन पहुंचाया जा रहा है। साथ ही 23 कोरोना परिवारों के घर भी मांग अनुसार भोजन भेजा जा रहा है।
इस दौरान उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा, प्रवीण मित्तल, संजय बग्गा, गिरीश गुप्ता, राजीव वाही, अतुल वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440