टीम थालसेवा हल्द्वानी में अब रात में भी भूखे जरूरतमन्दों को उपलब्ध करायेंगी भोजन

खबर शेयर करें

-अमेरिका के दो बच्चे शुभम व सुरभि ने करवाई टइस फ्रिज को पांच सौ डालर की रकम एकत्र
-जरूरतमन्दों हेतु खाद्य वस्तु रखने वाले इस बड़े फ्रिज का आधा भाग गर्म और आधा रहेगा ठंडा

समाचार सच, हल्द्वानी। टीम थालसेवा हल्द्वानी अब रात्रि में भी भूखे जरूरतमन्दों के लिए भोजन उपलब्ध कराने जा रही है। इस सेवा में सबसे महत्वपूर्ण वस्तु फ्रिज के लिये दो बच्चे शुभम व सुरभि ने अमेरिका में पांच सौ डालर की रकम एकत्र करवाई हैं। जरूरतमन्दों हेतु खाद्य वस्तु रखने वाले इस बड़े फ्रिज का आधा भाग गर्म और आधा ठंडा रहेगा।

उक्त जानकारी देते हुए लिटिल मिरकल्स फॉउंडेशन संस्था (टीम थालसेवा) के उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने बताया कि 26 जनवरी 2020 से टीम थालसेवा, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के पास एक फ्रिज रखवा रही है। जिसमें जनसहयोग से भोजन भरा जाएगा और ये भोजन उन जरूरतमन्दों के लिए जिन्हें रात में खाने को कहीं कुछ नही मिलता है वो यहां आएंगे और फ्रिज में रखा सामान हमारे गार्ड सेवक के जरिये उन्हें निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। सहयोग कर्ता जो भी भोजन, ब्रेड बन्स पाव कुल्चा, फल इत्यादि खाद्य वस्तु छोड़ कर जाएंगे, गार्ड सेवक उसकी गुणवत्ता जांच परख कर खाद्य वस्तु को लेगा और उनका नाम पता मोबाइल नम्बर नोट करेगा।

यह भी पढ़ें -   बिन्दुखत्ता के लिए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का संघर्ष लाया रंग

उन्होंने बताया कि गार्ड सेवक फिर भोजन वितरण करेगा जिसका समय शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे रखा गया है, ये फ्रिज ऐसा होगा जिसमें कि आधा भाग गर्म और आधा भाग ठंडा रहेगा, सब्जी गर्म रहेगी। उन्हांेने बताया कि टीम थालसेवा का मकसद यही है कि कोई भी गरीब असहाय हल्द्वानी शहर में भूखा नही सोएगा। उन्होंने बताया कि इस रात्रि थालसेवा का शुभारम्भ सिटी मजिस्ट्रेट श्री प्रत्युष कुमार सिंह करेंगे।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

उन्हांेने बताया कि टइस फ्रिज के लिए अमेरिका से योगदान मिल रहा है। अमेरिका डेन्वेर, कोलोराडो में रहने वाले दो बच्चें शुभम और सुरभि शर्मा को सोशल मीडिया के जरिये जानकारी मिली की हमारी संस्था इस भोजन योजना पर काम कर रही है, तो इन बच्चों ने वहां से अपने परिचितों से पांच सौ डॉलर की रकम एकत्र की है और उनकी टीम को सेवा स्वरूप भेज दी हैं। इन दोनों बच्चों की ननिहाल हल्द्वानी में है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440