प्याज काटने पर निकलने लगते हैं आंसू, इन तरीकों से काटें प्याज न होगी जलन, न बहेंगे आंसू

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। प्याज काटने पर अक्सर आंखों में तेज जलन होने के बाद आंसू निकलने लगते हैं। हम आपको यहां 6 तरीकों से प्याज काटने के बारे में बता रहे हैं, जरूर करें ट्राई ये आसान से प्याज काटने के तरीके। प्याज खाने के फायदे कई हैं, लेकिन जब इसे खाने के लिए काटना होता है, तो रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है। कुछ प्याज तो बेहद ही कड़वे होते हैं, जिन्हें काटने पर आंखों से बहुत ज्यादा आंसू निकलते हैं। अक्सर पुरुष प्याज काटने से बचते हैं, लेकिन महिलाओं को तो खाना पकाने के लिए प्याज काटना ही पड़ता है। यदि प्याज काटते समय आपके भी आंखों से पानी निकलने लगता है, तो यहां बताए गए कुछ तरीकों को आजमाकर देखें। प्याज काटते समय आंखों से आंसू बिल्कुल नहीं निकलेंगे। ये दादी-नानी के जमाने के नुस्खों को जरूर आजमाएं और प्याज काटने के दौरान आंखों से बहती आंसू, जलन से बचें।

प्याज काटते समय क्यों बहता है आंखों से पानी?
दरअसल, सिंथेस नामक एंजाइम होता है प्याज में। जब आप प्याज काटते हैं, तो इसी एंजाइम के कारण आंखों से पानी निकलने लगते हैं। इस एंजाइम के कारण आंखों में मौजूद लैक्रिमल ग्लैंड में जलन होने लगती है और आंसू निकलते हैं।

प्याज को पानी में रखकर काटें

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: पितरों के लिए दीपक किस दिशा में, किस तेल से और किस समय जलाना चाहिए

जब आप पानी में प्याज को रखकर काटेंगे तो भाप बनने की प्रक्रिया बाधित हो जाएगी, जिससे प्याज में मौजूद सिंथेस एंजाइम नष्ट हो जाता है। ऐसे में आंसू नहीं निकलते हैं।

  • कटे हुए प्याज को भूलकर भी न रखें फ्रिज में, सेहत को हो सकता है नुकसान
  • प्याज को काटने से पहले पानी में भिगोएं
  • 5 मिनट के लिए प्याज का छिलका उतार कर पानी में डालकर छोड़ दें। इससे प्याज से एसिडिक एंजाइम रिलीज नहीं हो पाती है और जब आप प्याज काटते हैं, तो आंसू नहीं निकलते और ना ही आंखों में जलन होता है।

गर्म पानी में प्याज डालकर काटें
आप एक कटोरे में गुनगुना पानी लें। उसमें प्याज को डाल दें और फिर छीलकर काटें। इससे एंजाइम भांप बनकर नहीं निकलता है। ये आंखों तक नहीं पहुंच पाते। इससे जलन कम होती है और आंखों से पानी भी नहीं निकलता है।

यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में कल छात्रसंघ चुनाव की अग्निपरीक्षा, 12,800 मतदाता करेंगे मतदान, 18 बूथों पर होगी वोटिंग

च्यूइंगम चबाते हुए काटें प्याज
आपको हो सकता है ये तरीका थोड़ा अजीब लगे, पर मुंह में 1-2 च्यूइंगम रखकर चबाएं। च्यूइंगम चबाते समय मुंह से सांस लेते हैं। सांस लेने के दौरान प्याज से निकलने वाला भाप नाक के जरिए कम अंदर जा पाता है। इससे भी आंसू नहीं निकलते हैं। जब आप च्यूइंगम चबाकर प्याज काटते हैं, तो एंजाइम का निर्माण काफी कम होता है।

प्याज काटने के पास जलाएं मोमबत्ती
जब भी आप प्याज काटें वहां पास में मोमबत्ती जलाकर रख लें। मोमबत्ती जलाने से गर्मी निकलती है। यह गर्मी प्याज से निकलने वाले एसिड एंजाइम को आंखों के लैक्रिमल ग्लैंड तक नहीं जाने देता है। इससे ना तो जलन होती है और ना ही आंसू निकलते हैं।

वेनेगर वाले पानी में प्याज रखें
जब भी आपको प्याज काटना हो, उसे एक बर्तन में पानी डालकर रख दें। इसमें आप व्हाइट वेनेगर 1-2 चम्मच डाल दें। थोड़ी देर छोड़ दें। अब प्याज काटें। आंखों से आंसू नहीं निकलेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440