सर्पदंश के चलते किशोर की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उमस भरी गर्मी व बरसात के चलते इन दिनों सांप भी इन दिनों बिलों में पानी भर जाने के कारण सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे हैं। जिसके चलते सर्पदंश के मामले नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सितारगंज का है जहां नकुलिया गांव के रहने वाले एक 16 वर्षीय सूरज को सांप ने काट लिया जिसपर उसके परिजन उसको हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले आए, जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई वहीं सूरज की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार सूरज रात मे अपने घर के छत पर सो रहा था इस दौरान छत पर सांप ने उसके उंगली ने काट लिया आनन-फानन में परिजन उसको स्थानीय अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया, जहां आज ईलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। मौके पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440