किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। हरकत में आई पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण के अलावा पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना 23 दिसम्बर की है। मंघ्डी चौकी क्षेत्र के गोरापड़ाव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी इस दिन अचानक घर से लापता हो गई। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस मामले में किशोरी की मां की ओर से बीते दिवस पुलिस में लिखित तहरीर सौंपी गई। जिसमें कहा गया कि उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी पुत्री का अपहरण तीनपानी सोनकर फार्म निवासी गुड्डू कश्यप नामक युवक द्वारा किया गया है। किशोरी के अपहरण की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हरकत में आ गई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। इसके लिए पुलिस ने आरोपी युवक के बारे में जानकारी जुटाकर संभावित ठिकानों में दबिश दी। देर रात पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। वहां से पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक किशोरी को लेकर शहर छोड़ने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं के अलावा पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल के लिए रवाना कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440