समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी लापता हो गयी। पीड़ित ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस में अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करवायी हैं।
पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में गिरिजा विहार, कमलुवागांजा निवासी राजेश पांडे का कहना है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री बीती शाम अचानक घर से बिना बताये कहीं चली गई है। उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



