काठगोदाम थाना क्षेत्र की किशोरी लापता, सकुशल बरादमगी की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र से एक किशोरी घर से गुल्लक तोड़ उसमें रखी नगदी लेकर लापता हो गई है। किशोरी के भाई ने उसकी सकुशल बरादमगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि कल सुबह नौ बजे उसकी बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसका मोबाइल फोन उसके पास ही है। इसके अलावा वह अपनी गुल्लक को तोड़कर उसमें से निकले पांच हजार रूपये भी साथ ले गई है। लापता बालिका के भाई ने कहा है कि सभी संभावित ठिकानों पर उसने अपनी बहन की तलाश कर ली है, वह कहीं भी नहीं मिली। अब उसने काठगोदाम पुलिस से अपनी बहन को ढूंढने में मदद की गुहार की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440