समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिवस ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी निकट गुरुद्वारा आरटीओ रोड निवासी भाष्कर लोहनी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनका 16 वर्षीय पुत्र 13 सितम्बर की शाम घर से ट्यूशन के लिए निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा है। नाते-रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



