नानी के घर आई किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने ली पुलिस की शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं/हल्द्वानी। लालकुआं के हल्दूचौड़ में एक छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। नाना के घर आई इस छात्रा को परिजनों ने पढ़ाई के लिए डांट लगाई तो वह घर छोड़कर चली गई। ढूंढखोज के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के अनुसार सूफी भगवानपुर मोटाहल्दू निवासी नौंवी की छात्रा जयपुर खीमा गांव में अपने ननिहाल छुट्टी बिताने आई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह कमरे में टीवी देख रही थी। इस बात पर परिजनों ने उसे डांट दिया और पढ़ाई करने की बात कही।
इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बागेश्वर में बीएलओ की संदिग्ध मौतः के दबाव में टूटी कमला की हिम्मत या कुछ और? जांच से खुलेगा राज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440