समाचार सच, हल्द्वानी। अलग-अलग स्थानों से एक किशोरी व किशोर लापता हो गये। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में नईबस्ती आजाद नगर निवासी मो. शहजाद खान ने कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री तसमिया बीते दिवस स्कूल का काम करने के लिए सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली, लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। वहीं बनभूलपुरा क्षेत्र से ही एक किशोर भी लापता हो गया। यहां लाइन नंबर 6, आजाद नगर में रहने वाले मो. इमरान ने बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र मो. अम्मार 28 जुलाई की शाम घर से घूमने के लिए जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी व किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












