अशोक लेलैंड में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी ने विधायक सुमित हृदयेश से लगायी मदद की गुहार, कर्मचारियों ने लगाये फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप

खबर शेयर करें

विधायक ने कहा वह कर्मचारियों के साथ, अगर हुआ अन्याय तो करेंगे उग्र आंदोलन

समाचार सच, हल्द्वानी। अशोक लेलैंड में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी रविवार को विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर पहुंचकर मदद की गुहार लगायी। उन्होंने अपने साथ हो रहे अन्याय से विधायक को अवगत कराया और स्थायी नियुक्ति की मांग की कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप भी लगाये।

विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि इससे पूर्व भी अशोक लेलैंड के सैकड़ों अस्थायी कर्मचारियों के साथ उन्होंने कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन किया और वह सफल रहा। हल्द्वानी विधायक ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, कंपनी प्रबंधक और ऊधम सिंह नगर ज़िलाधिकारी युगल किशोर पंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक लेलैंड कंपनी और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय साँठगाँठ से सैकड़ों युवक और युवतियों को डिप्लोमा कराती हैं और उक्त सभी लोगों से फैक्ट्री में काम लिया जाता है और 9 साल का समय पूरा होने के बाद सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। उनका कहना था कि कार्य पूर्ण होने के बाद जो डिग्री उनको दी जाती हैं वो अन्य फैक्ट्रियों में जाने पर मान्य नहीं होती और इस पूरे प्रकरण की जाँच के लिए हल्द्वानी विधायक उधम सिंह नगर के ज़िलाधिकारी को फ़ोन करते हैं तो ज़िलाधिकारी निरंकुश रवैया अपनाते हुए टालमटोल करते हैं। विधायक ने बताया कि पूर्व में फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सभी को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी पिछले कई माह से वह स्थायी नियुक्ति के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा अगर इन होनहारो के के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ और उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वह उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, अशोक लेलैंड कंपनी और उधम सिंह नगर ज़िलाधिकारी के दफ़्तर के बाहर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

AnilJewellers
BasantArya
AshuJewellers
AlShifaMedicine
ChamanSonsJewellers
ChandraLakshmiJewellers
BholaJewellers
ChotuMurtiKalaKendra
DurgaAbhushan
ChandrikaJewellers
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में अभ्युदय भारत का 26 को रक्त दान शिविर
ParvatiKirola
PriyaJewellers
PremJewellers
RadhikaJewellers
RaunakFastFood
ShantiJewellers
SidhhartJewellers
SwastikAutoDeals
SitaramGarments

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *