समाचार सच, अध्यात्म डेस्क।
आज 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से तप, संयम, धैर्य और आत्मबल की प्राप्ति होती है। भक्त माता से सुख-समृद्धि, सौभाग्य और शक्ति का आशीर्वाद मांगते हैं।
आज का पंचांग
दिनांक: 12 अक्टूबर 2026, सोमवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शरद
सौर मास: कन्या
सौर तिथि: कन्यार्क 26 गते
चंद्र मास: आश्विन
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: द्वितीया
नक्षत्र: स्वाती
सूर्योदय: प्रातः 6:17 बजे
सूर्यास्त: सायं 5:43 बजे
राहुकाल: सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक
🌺 आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां का यह स्वरूप तपस्या, त्याग, साधना और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता की सच्चे मन से आराधना करने से भक्तों को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है।
इस दिन सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करें। माता को पुष्प अर्पित करें, दीपक जलाएं और श्रद्धापूर्वक मंत्र जाप एवं दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पूजा के दौरान मन में शांति, संयम और सकारात्मकता बनाए रखने का संकल्प लें।
मां ब्रह्मचारिणी सभी भक्तों को सुख, शांति, शक्ति और समृद्धि प्रदान करें।
आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन
♈ मेष राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है और नया कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
♉ वृषभ राशि
रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति के क्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है और रोजगार में बदलाव संभव है।
♊ मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव की संभावनाएं बन सकती हैं। राजनीति से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
♋ कर्क राशि
किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक गतिविधियों में खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा स्वास्थ्य में सुधार होने के संकेत हैं।
♌ सिंह राशि
करियर संबंधी चिंता दूर हो सकती है। कुछ रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार और व्यवसाय में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। भगवान श्रीगणेश का स्मरण करें और धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।
♍ कन्या राशि
पारिवारिक जीवन में तनाव दूर होगा। संतान संबंधी चिंता कम हो सकती है। रोजगार में उन्नति और बदलाव के योग हैं। विशेष रूप से व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। नए कार्य की योजना बनाने के लिए दिन उपयोगी रह सकता है।
♎ तुला राशि
स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
♏ वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होने की संभावना है। कार्यों की व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। कोई विशेष सम्मान प्राप्त होने की संभावना है। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलने के योग हैं।
♑ मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। भूमि और भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी अच्छी खबर मिल सकती है।
♒ कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।
♓ मीन राशि
व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ सकती है।
आज का संदेश
मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप हमें सिखाता है कि धैर्य, संयम और दृढ़ संकल्प से कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, अपने विश्वास और अच्छे कर्मों का साथ न छोड़ें। सच्ची श्रद्धा के साथ निरंतर प्रयास करने वाला व्यक्ति हर चुनौती से सीख लेकर आगे बढ़ता है।
मां ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना करें कि सभी के जीवन में सुख, शांति, साहस और समृद्धि बनी रहे।
जय माता दी! आप सभी को शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रस्तुतिः डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



