रोडवेज बसों में जेब कतरो का आतंक, युवक की जेब से उड़ाये 20 हज़ार, आप भी रहे सावधान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रोडवेज की बसों में जेब कतरो का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। य़ह अराजक तत्व भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे है। पुलिस कार्यवाई के नाम पर प्राथमिकी दर्ज कर इतिश्री कर रही है। इसी क्रम में आज रविवार को बहेडी से रोडवेज की बस में सवार हो करके हल्द्वानी आ रहे युवक की अज्ञात जेबकतरो ने अपना निशाना बनाते हुए उसकी जेब में रखी 20 हज़ार रुपये की नकदी उड़ा ली। युवक ने कोतवाली पहुंच कर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए अज्ञात जेबकतरो के खिलाफ तहरीर सौपी है। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि वह जल्द उक्त जेब कतरो को पकड़ लेगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कचरे से होगा कमाल! गौलापार में खुला हाईटेक सेंटर, मेयर गजराज ने किया एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम मंगदपूर बहेडी जिला बरेली निवासी भानु प्रताप पुत्र ओम प्रकाश आज रविवार को प्रातः करीब 11 बजे रोडवेज की बस में सवार हो हल्द्वानी के लिए निकला था। हल्द्वानी पहुचने पर उसने जब अपनी पेंट की अंदर की जेब में नगदी चेक की तो वह भौचक्का रह गया। जेब किसी धारदार वस्तु से कटी हुई थी व नगदी गायब थी। पीड़ित ने तत्काल कोतवाली का रुख किया और पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   नींबू में विटामिन सी, पोटैशियम, फाइबर, और एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440