थाल सेवा ने किये सात लाख थाल पूरे, शुरू की वस्त्र सेवा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीम थाल सेवा ने अपने सात लाख थाल पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में टीम थाल सेवा ने अब वस्त्र सेवा की शुरूआत भी कर दी है। जरूरतमन्दों के लिए सेवा कार्य कर रही टीम थाल सेवा के सात लाख थाल पूरे होने पर आरएफसी ललित मोहन रयाल ने थालसेवा की। साथ ही टीम थाल सेवा जरूरतमंदों के लिए शुरू की गई वस्त्र सेवा की भी उन्होंने शुरूआत की। लिटिल मिरकल्स फाउंडेशन यानि टीम थालसेवा ने जरूरतमन्दों के लिए केवल दस रूपये में वस्त्र सेवा शुरू की है। जिसमें लोगों के घरों में पड़े पुराने कपड़ों को वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर आरएफसी ललित मोहन रयाल ने कहा कि टीम थालसेवा जरूरतमन्दों के लिए सेवा और संपन्न लोगों के लिए प्रेरणा माध्यम का काम कर रही है। इस कार्य में सभी को अपना सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता है। टीम थालसेवा से उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने बताया कि पहले दिन 790 कपड़े आये और 340 कपड़ों का वितरण भी हुआ।
सेवा टीम में दिनेश मानसेरा, हरित कपूर, राकेश पांडे, महिपाल सिंह, ज्योति अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, संजय बग्गा, राजीव बग्गा, गिरीश मेलकानी, प्रकाश जड़ौत, अतुल वर्मा आदि शामिल रहे। इस दौरान टीम राउंड टेबल से भारत गोयल, मोहक शारदा, अर्पित अग्रवाल, सन्नी आनन्द, आदि ने सौ जोड़ी कपड़े भी दिए।

यह भी पढ़ें -   चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार में लगी आग, दो की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440