आंचल दुग्ध संघ की 75वीं डायमंड जुबली होगी खास, मुकेश बोरा का ऐलान-उत्कृष्ट काम करने वालों को मिलेगा इनाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआँ। आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बोर्ड बैठक में इस बार कई अहम निर्णय लिए गए। अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में खासतौर पर महिला डेरी कर्मियों के हितों को प्राथमिकता दी गई। दीपावली पर्व पर महिला कर्मियों को एरियर देने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में संघ के प्रशासनिक भवन व मीटिंग हॉल के निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही संघ की 75वीं डायमंड जुबली व सामान्य वार्षिक अधिवेशन को भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ अपने सदस्यों व कर्मचारियों के परिश्रम को सदैव सम्मानित करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार तैयार, 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत को 1000 सफाईकर्मी, 300 शौचालय और खाद्य सुरक्षा की कड़ी निगरानी

बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविन्द मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, आनन्द सिंह नेगी, किशन सिंह बिष्ट, महाप्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर महिला डेरी कर्मियों में दीपा देवी रैकवाल, दीपा देवी, खष्टी देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी, शांति कोरंगा, मुन्नी देवी आर्या व नीमा शाह भी शामिल रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   16 दिन पहले शुरू हुआ ट्रैफिक, बारिश में बैठी एप्रोच रोड… देहरादून में करोड़ों के पुल पर उठे निर्माण गुणवत्ता के सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440