यूट्यूबर सौरभ जोशी को धमकी देकर 2 करोड़ रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने शॉर्टकट में पैसे कमाने को उठाया यह कदम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी (youtuber saurabh joshi) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का खुलासा करते हुए नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि आरोपी हल्द्वानी के रामपुर रोड से पकड़ा गया।

यूट्यूबर सौरभ जोशी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसे एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें परिवार के सदस्य को जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। पत्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिखा हुआ था, जिससे मामला गंभीर हो गया।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी का नाम अरुण कुमार (पुत्र पूरन सिंह निवासी फतेहगंज बिसौली, बदायूं, उत्तर प्रदेश) है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पहले पंजाब के मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद उसने शॉर्टकट में पैसे कमाने के लिए यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी एग्जाम में बड़ा खेल! व्हाट्सएप पर 'लीक जैसे' सवाल भेजने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार

आरोपी ने हल्द्वानी में यूट्यूबर सौरभ जोशी के घर की रेकी की थी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का डर दिखाकर पत्र भेजा। उसने बताया कि गैंग का नाम देशभर में मशहूर है और इसका फायदा उठाकर वह रंगदारी वसूलना चाहता था।
पुलिस और एसओजी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। पुलिस ने इस घटना का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस तेजी से कार्रवाई के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल से लौटते ही बड़ा हादसा! 40 मीटर गहरी खाई में गिरी लखनऊ पर्यटकों की टैक्सी, एसडीआरएफ ने बचाईं सात जिंदगियां
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440