बैंकट हाल के गार्ड पर फायर झोंकने के आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, क्या था मामला, पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विगत 20 नवम्बर को एक बैंकट हाल के गार्ड पर फायर झोंकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही थी।

रामपुर रोड निवासी रेखा गंगवार पत्नी केशव गंगवार ने 20 नवंबर को पुलिस में तहरीर सौंपी थी कि 19 नवंबर को जब उसका पति घर आ रहा था तभी उसे जान से मारने की नियत से उस पर फायर झोंक दिया गया जिसमें केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि गोली कांड की जांच के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और परिजनों से जानकारी ली। पता चला कि केशव गंगवार अपने परिवार के साथ गन्ना सेंटर के पास किराए में रहता था। वह सिलाई का काम करने के साथ ही शादी के सीजन में बैंकेट हाल में गार्ड की नौकरी करता था।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि केशव की पत्नी रेखा गंगवार की जान पहचान जोखनपुर शीशगढ़ के रहने वाले छोटे लाल उर्फ बृजनंदन पुत्र मैदन लाल के साथ थी। छोटे लाल को केशव की पत्नी ने दो लाख रूपए उधार दिए थे। जब पति-पत्नी ने रूपयों की मांग करना शुरू कर दिया। बार-बार रकम की मांगने से छोटे लाल परेशान हो गया और उसने केशव को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। इसके लिए उसने ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर में रहने वाले अपने दोस्त सूरज की मदद ली और उसे पूरा किस्सा सुनाया जिस पर सूरज केशव को रास्ते से हटाने के लिए राजी हो गया। एसएसपी ने बताया कि सूरज भी छोटे लाल का कर्जदार था और उसने छोटे लाल से 16-17 हजार रूपए ले रखे थे। बीती 19 नवंबर को छोटे लाल अपनी मोटर साइकिल से सूरज को एक तमंचा और जिंदा कारतूस देकर केशव के घर के बाहर छोड़ आया। जब केशव बैंकेट हाल से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर आ रहा था तभी उसे सूरज ने गोली मार कर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

पुलिस ने पूरी जानकारी इकट्ठा करने के बाद आरोपी सूरज पुत्र महकू लाल निवासी केशवपुरम बहेड़ी हाल निवासी नारायण कालोनी वार्ड नं. 2 ट्रांजिट कैंप को गिरफ्तार कर लिया जबकि मामले की मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। सूरज के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस टीम में टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार, एसआई निर्मल लटवाल, कां. दीपक अरोरा, चंदन सिंह नेगी, रविन्द्र खाती, जगदीश भारती शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440