समाचार सच, हल्द्वानी। किशोरी को भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बनभूलपुरा के लाइन नंबर 10 में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई थी। पीड़ित का कहना है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 15 मई की दोपहर अपनी सहेली के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। इस पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और ढूंढखोज शुरू की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। किशोरी के पिता ने आकिब नामक युवक बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि किशोरी को रूद्रपुर के खेड़ा स्थित आकिब की रिश्तेदारी से बरामद किया गया है। आकिब उसे भगा ले गया था। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसे संरक्षण देने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबघ्ंधित धाराओं में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












