हल्द्वानी के इस क्षेत्र में नवजात कन्या का शव मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में इस क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लोगों को राजपुरा के मुक्तिधाम के पास सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी जुटाने के बाद शव कब्जे में ले लिया। पुलिस घटनास्थल व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर शिशु का शव फेंकने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला ने कलंक मिटाने के लिए नवजात शिशु को सड़क में फेंक दिया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने नवजात के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440