लामाचौड़ के कुरिया गांव में शावक का शव मिला, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर से करीब 7 किलोमीटर दूर लामाचौड़ क्षेत्र में शनिवार को एक ग्रामीण के खेत में शावक मृत अवस्था में मिला। जिससे क्षेत्र के आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया। बाद में शावक के शव को दफना दिया गया।

आपकों बता दें कि बीते कई दिनों से एक मादा गुलदार अपने शावकों के संग लामाचौड़ के कुरिया गांव में पंकज निगल्टिया के मक्का व गन्ने के खेतों में अपना डेरा बनाये हुए हैं। जिस कारण क्षेत्र के लोग दहशत में हैं और घर से बाहर निकलना दुभर हो गया है। न ढलने से पहले लोग घर में दुपक कर बैठे जाते हैं।

इधर विभागीय सूत्रों के अनुसर शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के समीप वन क्षेत्र में गुलदार के शव पड़े होने की जानकारी मिली। जिसके बादवन कर्मियों ने घटनास्थल से शावक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440