करंट से झुलसे बालक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। करंट से झुलसे बालक ने डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर सूचना पर मृतक बालक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा निवासी रूप नारायण के 11 वर्षीय पुत्र शिव राठौर बीते शनिवार को करंट की चपेट में आने से झुलस गया था। आनन-फानन में परिजनों ने नजदीकी चिकित्सालय में ले गये, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेज दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440