रास्ते को लेकर बुग्गी चालक ने युवक पर किया हमला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रास्ते में खड़ी बुग्गी के कारण लगे जाम को लेकर एक युवक का बुग्गी चालक से रास्ता मांगना भारी पड़ गया। बुग्गी चालक द्वारा उक्त युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। दो भाईयों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में इन्द्रानगर छोटी रोड निवासी तौसीफ हुसैन ने कहा है कि बीते दिवस इन्द्रानगर धर्मकांटे के पास सड़क में बुग्गी खड़ी होने के चलते रास्ता बंद हो गया। इस पर उसने बुग्गी चालक शीबान पुत्र अबरार निवासी इन्द्रानगर से बुग्गी किनारे करने की बात कही तो वह गाली गलौज पर उतर आया। इस बीच शीबान का भाई जीशान भी वहां आ गया और दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से भी हमला बोला गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   64 की उम्र में नहीं थमे कदम! हल्द्वानी के शिवेंद्र सिंह बिष्ट ने खारदुंगला चैलेंज में जीता कांस्य पदक
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440