हल्द्वानी में सजेगा कुमाऊँ का रंग, 9 दिन तक गूंजेगा लोकसंस्कृति का उत्सव, 7 जनवरी से उत्तरायणी महोत्सव शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊँ की लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को समर्पित उत्तरायणी महोत्सव का भव्य आयोजन इस वर्ष भी हल्द्वानी में होने जा रहा है। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर की ओर से हर साल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 7 से 15 जनवरी 2026 तक नौ दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन घुघुतिया त्यार के तहत क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा।

महोत्सव की जानकारी मंच परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुंवर और अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव कुमाऊँनी लोकसंस्कृति, पारंपरिक कला, खेल और सामाजिक समरसता का जीवंत मंच बनेगा।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 7 जनवरी को श्री गोल्ज्यू पूजन के साथ किया जाएगा। प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, चित्रकला, फैंसी ड्रेस जैसी अनेक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

15 जनवरी को वॉलीबॉल फाइनल मुकाबले, पुरस्कार वितरण और भव्य समापन समारोह के साथ महोत्सव का समापन होगा। आयोजन स्थल पर व्यापार मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जहां पहाड़ी उत्पाद, दालें और पारंपरिक खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी, जिससे स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा।

महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत बच्चों की दौड़, खो-खो, रस्साकशी, छोलिया नृत्य सहित कई पारंपरिक खेल शामिल होंगे। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रिकॉर्डेड संगीत की अनुमति नहीं होगी, जिससे लोक कलाकारों को मंच पर अपनी मौलिक प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा कवि सम्मेलन और ऐपण निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए न्यूनतम चार टीमों की अनिवार्यता रखी गई है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित महोत्सव में पहुंचकर कुमाऊँ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बनें और आयोजन को सफल बनाएं।

प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव देवेंद्र तोलिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनौली, सदस्य शोभा बिष्ट, भुवन चंद जोशी, धरम सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, मोहन सिंह बोरा, रैली संयोजक त्रिलोक बनौली, मेला संयोजक हेम चंद भट्ट, सांस्कृतिक संयोजक तरुण नेगी, खेलकूद संयोजक ललित बिष्ट और रश्मि पलड़िया सहित मंच के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440