राहुल की रैली में उमड़े जनसैलाब ने 2022 में कांग्रेस की बहुमत की सरकार लाने का दिया संदेश : बल्यूटिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। परेड ग्राउंड, देहरादून में विजय सम्मान रैली के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा में उमड़े जनसैलाब से कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है। पार्टी इस बात से गदगद है कि राहुल गांधी की रैली की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी इतनी परेशान हो गई है कि 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को स्थगित करना पड़ा है।

रैली से वापस लौटने के बाद शुक्रवार को स्वराज आश्रम में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के खिलाफ कितनी मुखर हो चुकी है कि इसका प्रत्यक्ष प्रमाण गुरुवार को देहरादून परेड ग्राउंड में देखने को मिला। राहुल गांधी को सुनने के लिए जनता इतनी उमड़ पड़ी कि ग्राउंड के भीतर पैर रखने की जगह नहीं थी। वही लोग बाहर सड़कों में खड़े होकर राहुल जी का उद्बोधन सुन रहे थे। लाखों लोगों फेसबुक लाइव प्रसारण के माध्यम से भी जुड़े रहे। राहुल जी के भाषण में बेरोजगारी, महँगाई, पलायन, विकास, लोकतंत्र की रक्षा आदि विषयों ने जनता का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विजय दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इंदिरा गांधी का नाम लेना तक उचित नहीं समझा। यह भाजपा सरकार की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। देश के लिए जिस परिवार से दो-दो बलिदान हुए हों उसे देश की जनता कभी भुला नहीं सकती। उन्होंने कहा कि राहुल जी की रैली के बाद भाजपा इतनी घबरा गई है कि प्रधानमंत्री का 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित कार्यक्रम ही स्थगित करना पड़ा।

डबल इंजन सरकार ने 5 साल में क्या किया इसका हिसाब जनता को दें मोदी: नैनवाल
जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि इस भाजपा सरकार ने पिछले 5 साल में कोई काम नहीं किया। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण गुरुवार को देहरादून परेड ग्राउंड में देखने को मिला। अब यदि प्रधानमंत्री हल्द्वानी में रैली करते हैं तो उन्हें अपनी डबल इंजन सरकार के 5 सालों में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी सामने रखना चाहिए। और मोदी राज्य सरकार से पूछें कि उन्होंने पिछले 5 साल में क्या-क्या काम किए।

यह भी पढ़ें -   घर से भटककर बिहार से हल्द्वानी पहुंची अज्ञात बालिका को मिला परिवार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से पिता और भाई से हुई मुलाकात

राहुल की रैली के बाद सहम गयी है भाजपा बुरी: राहुल छिमवाल
महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि राहुल गांधी की रैली के बाद भाजपा बुरी तरह सहम गई है। क्योंकि अब राहुल देश में लोकतंत्र बचाओ अभियान में जुड़ चुके हैं। पूरी कांग्रेस इसमें उनके साथ काम कर रही है। रैली की सफलता के लिए समस्त कांग्रेस जन का आभार व्यक्त किया। वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान पांडे, नीरज तिवारी, हर्षवर्धन पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में पुलिस का कड़ा पहरा, भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440