किसान आन्दोलन द्वारा भारत बंद का निर्णय स्थानीय इकाइयों पर निर्भर: नवीन वर्मा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी ने किसान आन्दोलन द्वारा आयोजित भारत बंद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की मांगों का हम समर्थन करते हैं किसान देश का अन्नदाता है सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि हमारे संगठन में बंद केवल व्यापारी हितों के लिए होता है इसलिए भारत बंद का निर्णय स्थानीय इकाइयों व जिला स्तरीय संगठन पर निर्भर करता है वे अपनी परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा संपर्क किया जा रहा है लेकिन किसान आन्दोलन बाहुल्य क्षेत्र में वहां की इकाइयों द्वारा अपने विवेक से जो निर्णय लिया जायेगा प्रदेश संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें -   टिहरी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर खेत में गिरा, चालक समेत महिला की मौत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440