परिजनों ने शिक्षक पर लगाया छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षक ने आरोपों का बताया निराधार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीचर द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां भी दोनों पक्षों ने हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार उजाला नगर स्थित यूनिक पब्लिक स्कूल में क्षेत्र की ही छात्रा कक्षा 6 में अध्ययनरत है। आरोप है कि स्कूल का ही टीचर महेश साहू पुत्र शंकर लाल साहू छात्रा से छेड़छाड़ करता है। इसकी जानकारी छात्रा ने परिजनों को दी तो वह स्कूल पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। छात्रा के परिजन आरोपी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

जबकि शिक्षक महेश साहू ने आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि छात्रा ने लंबे समय से स्कूल फीस जमा नहीं की है। इस पर उसने छात्रा से फीस जमा करने और परिजनों को स्कूल में लाने की बात कही। लेकिन उस पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगा दिया गया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। इधर एसओ नीरज भाकुनी का कहना है कि मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं सौंपी गई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440