दोस्त के साथ घूमने गये पुत्र के ना लौटने पर पिता ने कराई गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दोस्त के साथ घूमने गये पुत्र के वापिस ना लौटने पर पिता ने उसकी पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
नवाड़ सैलानी फतेहपुर निवासी मुकेश भट्ट पुत्र दशकिशन भट्ट ने पुलिस को सौंपी में गुमशुदगी में बताया कि उनका पुत्र पड़ौस में रहने वाले पान सिंह नेगी जो 28 मई की शाम को अपनी बाइक से उसके घर पर आया था और उसके पुत्र हर्षित को अपने साथ लेकर गया। पान सिंह के साथ एक व्यक्ति और था, जाते समय उसे जल्द ही घर छोड़ने की बात कही। कुछ देर बाद पान सिंह लौट आया लेकिन उसके साथ उनका पुत्र हर्षित जब नहीं लौटा तो उन्होंने उससे पूछा तो पान सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त दीपांशु के साथ आ रहा है। जब काफी देर बाद भी वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उसकी हर जगह तलाश की गई लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। युवक की पिता ने पुलिस से पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440