बाबा नीम करोली महाराज जी की जीवनी पर बन रही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/भवाली। कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज की जीवनी पर बन रहीं फिल्म का पहला पोस्टर यहां कैंची धाम में रिलीज किया गया। इस दौरान फिल्म के निर्माता, निदेशक व कहानीकार शरद सिंह ठाकुर, निर्माता/कहानीकार श्रीमती कनक चंद तथा कैंचीधाम के प्रबंधक गुरूजी विनोद जोशी ने संयुक्त रूप से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तद्पश्चात फिल्म के पोस्टर को बाबा नीम करोली महाराज जी के श्री चरणों में समर्पित कर पोस्टर को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित किया। इस पुनीत कार्य के लिए कैंचीधाम मंदिर और स्थानीय जनता ने पूरी टीम को अपनी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अमर वैली रिसॉर्ट्स के भगवान माजिला, संतोष सिंह, प्रदीप साह, कैंची धाम के अध्यक्ष सदाकांत शुक्ला, पवन मनी, राजेश मनी, स्वर्णिम सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल : 13 सितम्बर 2026, रविवार हरताली पर्व पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440