युवती ने लगाया पड़ौसी पर अश्लील हरकत करने व मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर अश्लील हरकतें व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में नवीन मंडी निवासी युवती ने कहा है कि पड़ोस में रहने वाला पवन गुप्ता नामक युवक उस पर आए दिन फब्तियां कसता रहता है।

बीते दिवस जब वह अपने भाई के साथ बाजार से घर आ रही थी तो पवन ने उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने भाई अजय गुप्ता को बुला लिया और दोनों ने उनके साथ मारपीट की। जिसमें उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440