घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और विरोध पर मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
जानकारी के अनुसार गफूरबस्ती निवासी राबिल पुत्र पप्पू बीती रात पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुस गया। जहां वह महिला की पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने मां-बेटी से मारपीट कर दी और धमकी देते हुए फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता ने बनभूलुपरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आईपीसी की धारा 452, 354, 323, 504 व 506 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440