समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक घर में चोरी करने की नीयत से चोर घुस गया। लेकिन शोरगुल की आवाज सुन गृहस्वामी जाग गये और चोर को रंगे हाथ दबोच लिया। बाद में चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लोहरियासाल तल्ला निवासी जमुना प्रसाद मौर्य पुत्र गेंदन लाल मौर्य ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उसका कहना है कि रात के समय उसकी झोपड़ी में चोर घुस आया और उसे सूटकेस में रखी अंगूठियां लेकर भाग रहा था। शोरगुल की आवाज होने पर वह जाग और उसे दबोच लिया। चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



