समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में एक मजदूर की नाबालिग बेटी को मकान मालिक ने हवस का शिकार बना लिया हैं। पुलिस ने आरोपित मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म के लिये धारा 376(3) व 5/6 पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी मजदूर घरों में टाइल्स लगाने का कार्य करता है। बनभूलपुरा क्षेत्र के एक मकान में कमरों का निर्माण चल रहा था। उसी मकान के तीसरी मंजिल के एक हिस्से में किराये में वह ओर उसकी पत्नी, बेटा, बेटी, व साला रहते है। जिले में लॉकडाउन लगने से पहले ही वह अपने गांव बरेली चला गया था। और परिवार यही घर रह रहे थे। विगत 19 मई की शाम को उसकी 12 वर्षीय बेटी शौच के लिए कमरे से नीचे आयी तो 34 वर्षीय मकान मालिक ने उसकी बेटी के मुंह पर हाथ रख दबोच लिया और अपने कमरे में ले गया और नाबालिक बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में नाबालिग ने अपनी मां को सारी बात बताई। मां ने अपने पति के ठेकेदार को सारी घटना बतायी। बाद में ठेकेदार ने उक्त आरोपी मकान मालिक खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर उस पर मुकदमा दर्ज करवाया। इधर ठेकेदार ने मजदूर के पूरे परिवार को उसके गांव भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












