मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, बारिश, आंधीतूफान और ओलावृष्टि की आशंका, चारधाम की यात्रा करने वाले इन दो दिनों यात्रा करने में रहे सावधान..

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में 23 मई की शाम या रात से बारिश होने की संभावना है। और 24 और 25 मई को राज्य में तेज गति आंधीतूफान और ओलावृष्टि की आशंका है और हवाओं की गति करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। ऐसे में चारधाम की यात्रा करने वाले यात्री को सावधान रहने की आवश्यकता है। इन दिनों बारिश के चलते सूरज की तपिश से लोगों को थोड़ी राहत अवश्य मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आगामी 26 मई तक मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का बने रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के मौसम को देखते हुए 24 और 25 तारीख को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि इस दौरान अनेक स्थानों पर आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। इसकी वजह से पेड़ों के टूटने और कच्चे मकानों को क्षति पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने जारी अलर्ट के चलते पेड़ों के नीचे या जंगलों में ना रहें। मौसम विभाग मुताबिक चारधाम यात्रा में जा रहे यात्रियों को भी मौसम को देखते हुए एहतियात बरतने की जरूरत है। तीर्थयात्री यदि चारधाम यात्रा में जा रहे हैं तो उन्हें बारिश से बचाव के लिए अपनी समुचित तैयारी करके ही आगे बढ़ना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   यूकेएसएसएससी ने जारी किया 15 समूह-ग भर्तियों का कैलेंडर, जानिए कब आएंगे विज्ञापन और कब होंगी परीक्षाएं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440