कार सवार बदमाशों ने मारी गोली, व्यक्ति की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत डूमेंट हड़वाल रोड़ पर होडा सिटी कार सवार दो व्यक्तियों द्वारा किसी बात पर विवाद होने पर डूमेंट निवासी बघेल सिंह पुत्र जोत राम तथा अतुल सिंह पुत्र धर्म सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया, जिन्हे उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बघेल सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। भागते में युवकों द्वारा कार मौके पर भीड़ होने के कारण छोड़ दी और स्कूटी से भाग गए, घटना के समय उनके एक अन्य साथी के घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर खड़े होने की भी जानकारी मिली है

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में रिश्वतखोर JE रंगे हाथ गिरफ्तार: 80 हजार लेते ही विजिलेंस का छापा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली गई तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। प्रथम दृष्टया मृतक, घायल व अभियुक्तगणो के बीच किसी तरह का कोई पुराना विवाद होना प्रकाश में नही आया है। साथ ही घटनास्थल पर आसपास के लोगो और एक बुजुर्ग महिला से जिससे संधिग्धो ने पहले कुछ पूछताछ और बहस की थी उनके भी परिवार में कही कोई जमीनी विवाद नही चल रहा है जैसा जानकारी परिजनों ने बताई है।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440