सैन्यधाम में उत्तराखण्ड के शहीदों के नाम शिलापट्ट पर किये जायेंगे अंकित

खबर शेयर करें

Ad

समाचार सच, देहरादून। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सी.बी.एस. रावत ने अवगत कराया है कि जनपद के गुनियाल गावं मं पंचम धाम ‘‘ सैन्यधाम’’ का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें राज्य के समस्त शहीदों के नाम शिलापट्ट पर अंकित किये जायेंगे। शिलापट्ट में प्रथम एवं द्वितीय विश्वयुद्ध के शहीदों के नाम भी अंकित किये जायेंगे। प्रथम द्वितीय विश्व युद्ध को हुए लगभग 76 वर्ष हो चुके हैं। इन युद्धों में शहीद हुए सैनिकों के सत्यापित अभिलेख बहुत कम उपलब्ध हैं। उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि यदि किसी के पूर्वज अथवा सगे-सम्बन्धी प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हों और उनके पास इस बात का पक्का प्रमाण हो तो उनके नाम उपयुक्त प्रमाण के साथ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

Ad
Ad
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शरद पूर्णिमा 2026: 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा, जाने कौन - कौन से ग्रह प्रभावित करेंगे राशियों को
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440