प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की खबर भ्रामक : भगत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत ने उत्तराखंड में सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अफ़वाहों को सिरे से नकारते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य में क़ोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा और इस प्रकार की अफ़वाहें षड्यन्त्र का परिणाम हैं।

भगत ने प्रदेश में सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को पूर्ण विराम देते हुए स्पष्ट कहा कि प्रदेश में किसी प्रकार का नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा है और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व प्रदेश सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की जो अफ़वाहें चल रही हैं वे पूरी तरह आधार हीन है और उनमें ज़रा भी सत्यता नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो ख़ुद गहरे संकट का शिकार है और अंदरूनी रूप से बिखरी हुई है उसके नेता भाजपा में राजनीतिक संकट की बातें कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस उत्तराखंड में अपनी ज़मीन पूरी तरह से खो चुकी है। ऐसे में कांग्रेसी नेता जनता में अपनी ज़मीन ढूँढ रहे हैं। भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इतिहास बनाएगी और पिछले चुनाव से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पर सियासत को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, नरेश बंसल बोले- राजनीतिक विरोध में सनातन परंपराओं का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण

भगत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार व संगठन मिलकर प्रदेश को विकास के मार्ग पर और तेज़ी से आगे के जाने के लिए कृतसंकल्प हैं और हमने जनता से जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा करना अपनी ज़िम्मेदारी समझते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इन अफ़वाहों पर ध्यान न दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, मनोज रावत बोले- एसआईआर में लाखों नाम हटाने का खेल, कोर्ट जाएगी पार्टी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440