लालकुआं के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के इकलौते पोते की सड़क हादसे में मौत, दोस्त गंभीर… परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरूवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। नेशनल हाईवे-109 पर गोरापड़ाव क्षेत्र में तेज रफ्तार कैंटर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 12वीं कक्षा के छात्र सिद्धार्थ की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका करीबी दोस्त अयान गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और कुछ ही देर में वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी तथा दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद लालकुआं वार्ड नंबर-4 निवासी सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अयान का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों दोस्त बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोरापड़ाव के पास गलत दिशा से आ रहे कैंटर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें -   पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के भीषण आग, सो रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग बीमार

सिद्धार्थ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। उसके दादा मेकू लाल लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि पिता सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ जूडो-कराटे प्रशिक्षक हैं। हादसे के समय सिद्धार्थ के माता-पिता किसी जरूरी काम से उत्तर प्रदेश के बदायूं गए हुए थे। घर पर अकेला होने के कारण वह अपने दोस्त अयान के साथ बाहर निकला था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्री की करंट लगने से मौत

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440