फल – सब्जियों के छिलकों में भी उतने ही पौष्टिक तत्व होते है जितने फल – सब्जियों के अंदर होते हैं

खबर शेयर करें

The peels of fruits and vegetables also contain the same nutritional elements as those inside the fruits and vegetables.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ऐसी कई फल-सब्जियां (fruits and vegetables ) है जिनके छिलके (peels) में भी उतने ही पौष्टिक तत्व होते है जितने की अंदर की फल-सब्जियों में होते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे 6 फल-सब्जियों के बारे में जिन्हें आपको बेझिझक छिलके सहित खाना चाहिए –

गाजर के छिलके –
ये तो सभी जानते हैं कि गाजर खाने से आंखों की रौशनी तेज होती है, लेकिन आपको शायद ही ये पता हो कि गाजर का छिलका खाने से आंखों की रोशनी में सुधार के साथ ही कैंसर का खतरा भी कम होता है। गाजर के छिलके में विटामिन बी-6, विटामिन सी, विटामिन ए, मैग्नीशियम, पोटैशिमय व अन्य न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में सहायक हो होते है। इसके अलावा गाजर के छिलके में बीटा कैरोटिन होता है, जो त्घ्वचा पर हुए धूप के असर को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों की समीक्षा की, गोला पुल की सुरक्षा और बिजली सेवाओं पर सख्त निर्देश

सेब के छिलके –
जिस तरह सेब में भरपूर मात्रा में मिनरल और विटामिन होते है, उसी तरह इसके छिलके में भी प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। काहा जाता है कि सेब के छिलके में ऐसा फाइबर होता है, जो शरीर से बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही शुगर के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

आलू के छिलके –
ऐसा भी माना जाता है कि आलू के छिलकों में आलू से ज्घ्यादा गुण होते हैं। आलू के छिलके मेटाबॉलिज्म को भी सही रखने में मददगार होते है। इन्हें खाने से नर्व्स को मजबूती मिलती है। आलू के छिलके में आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है जिससे एनीमिया होने का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   ‘असिस्टेंट होम स्टे मेनेजर’ की प्रतिभागी पुस्तिका एवं प्रशिक्षक पुस्तिका का लोकार्पण

केले के छिलके –
केले के छिलके में विटामिन, मिनरल्घ्स, प्रोटीन, एंटी फंगल, फाइबर आदि पोषक तत्व होते हैं। ये खून साफ करने और कब्ज आदि को खत्म करने में भी मदद करते है। इनमें ट्रिप्टोफेन नाम का एक तत्व होता है, जिसकी वजह से सुकुन की नींद आने में भी मदद मिलती है।

बैंगन के छिलके –
बैंगन के छिलके में मौजूद नैसोनिन एंटीऑक्सिडेंट दिमाग और नर्वस सिस्टम में होने वाले कैंसर से बचाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे खाने से उम्र का असर भी कम होता है।

खीरे के छिलके –
खीरे को भी छिलके समेत खाना फायदेमंद होता है। ये शरीर में कैल्शघ्यिम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन के आदि की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440