कुछ ही घंटों में पुलिस के हत्थे चढ़ा घर से नगदी व मोबाइल फोन चुराने वाला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर का ताला तोड़कर नगदी व मोबाइल फोन चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने दबोच लिया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ज्ञात हो कि बीती 10 दिसम्बर को अज्ञात चोरों ने ब्लॉक ऑफिस के पास रहने वाले अमित कुमार पुत्र बलदेव के कमरे का ताला तोड़कर 19 हजार की नगदी व मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने मुखानी थाने में की। इसके बाद पुलिस चोरों की सुरागकशी में जुट गई। चोरों की पहचान के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया। जिसके आधार पर सफलता हाथ लग गई। पुलिस ने चोर को बावन डाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन व चोरी गई रकम बरामद कर ली गई है। चोर ने अपना नाम किशन आर्य पुत्र अमर राम निवासी जवाहर ज्योति तोक पनियाली दमुवाढूंगा बताया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में एसआई कमित जोशी, प्रीति, कांस्टेबल एहसान अली, चंदन नेगी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   मुखानी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440