बैंक में रात को सायरन बजने पर पुलिस विभाग ने उठाए यह कदम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बैंक में अचानक बीती रात सायरन के बजने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही बैंक अधिकारियों को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने किसी तरह सायरन बंद कराया।

जानकारी के अनुसार बरेली रोड स्थित नैनीताल बैंक का सायरन बीती रात अचानक बजने लगा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। लेकिन पुलिस को बैंक में संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। इस पर पुलिस ने बैंक के मैनेजर को कई फोन किए। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर शनिवार को पुलिस ने बैंक पहुंच कर अधिकारियों को लताड़ लगाई। साथ ही व्यवस्था सुुधारने की हिदायत दी। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि सायरन बजने के चलते बैंक में संदिग्ध गतिविधि के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट किया गया। लेकिन ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि बैंक में नहीं पाई गई। तब जाकर पुलिस ने चैन की सांस ली।

यह भी पढ़ें -   हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 शुरू, जयकारों के बीच खुले पवित्र धाम के कपाट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440