बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले मकान स्वामियों पर चला पुलिस डंडा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस के सत्यापन अभियान का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। त्यौहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में अपराधी भी सक्रिय हो गये हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने सत्यापन अभियान को हवा दे दी है। इस अभियान के तहत पुलिस ने जहां बिना सत्यापन कराए किराएदार रखने पर कई मकानस्वामियों के चालान किए। वहीं नए सत्यापन भी अभियान के दौरान किए गए। नगर में बड़ी संख्या में लोग अपने मकानों को किराए में देते हैं। लेकिन इनमें से अधिकांश मकानस्वामी किराएदारों का सत्यापन कराना मुनासिब नहीं समझते। इसका फायदा अपराधिक प्रवृत्ति के लोग उठा लेते हैं। अक्सर देखा गया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी शहर छोड़ देता है। जिसका सत्यापन न होने के चलते पुलिस उसका पता नहीं लगा पाती है। जिसे देखते हुए पुलिस ने किराएदारों के सत्यापन की अनिवार्यता की हुई है। इसके लिए पुलिस समय-समय पर सत्यापन अभियान भी चलाती रही है। लेकिन पिछले लंबे समय से पुलिस की अन्य व्यस्तताओं व लॉकडाउन के चलते यह अभियान सुस्त पड़ा हुआ था। चूंकि त्यौहारी सीजन चल रहा है और नगर में अपराधिक वारदातों का ग्राफ बढ़ने लगा है। ऐसे में पुलिस के सत्यापन अभियान का जिन्न गुरूवार को एक बार फिर बोतल से बाहर निकलता दिखाई दिया। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एसओ सुुुशील कुमार के नेतृत्व में जवाहर नगर क्षेत्र में सत्यापन के लिए अभियान चलाया। इस अभियान से बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले मकानस्वामियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने करीब 200 परिवारों से डोर टू डोर किरायदारों की जानकारी जुटाई। साथ ही पुलिस ने किरायेदारों के सत्यापन न कराने पर 18 मकान मालिकों का 81 पुलिस एक्ट में दस-दस हजार के कोर्ट के चालान काटे। इतना ही नहीं अभियान के तहत 83 लोगों के नये सत्यापन भी किये गये। एसओ सुशील कुमार के अनुसार त्यौहारों के मद्देनजर बाहरी लोगों का क्षेत्र में आना-जाना लगा रहता है, जिसके चलते पुनरू सत्यापन अभियान छेड़ा गया। उनका कहना था कि बनभूलपुरा क्षेत्र में इस अभियान को डोर टू डोर पहुंचाया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना सत्यापन किराये में मकान, कमरा देने वालों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
अभियान में एसआई कुसुम रावत, रमेश पंत, मनोज पाण्डेय, कांस्टेबल संजय साहनी, परवेज खान, छोटे आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई बड़े अफसर बदले… जानिए किसे मिला कौन सा अहम वन प्रभाग
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440