विज़्डम पब्लिक स्कूल के होनहार छात्रों ने नवोदय परीक्षा में मारी बाजी, परिवार और स्कूल का नाम किया रोशन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विज़्डम पब्लिक स्कूल, रामपुर रोड के दो मेधावी छात्रों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। कक्षा 6 के मयंक मौर्या और कक्षा 9 की दिशा चौहान ने जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।

विद्यालय में जश्न का माहौल, शिक्षकों और परिजनों ने दी शुभकामनाएं
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्षाेल्लास का माहौल है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया, प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल और समस्त शिक्षकों ने मयंक और दिशा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें -   २० अप्रैल २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक होगी और वे भी अपने लक्ष्यों को पाने के लिए मेहनत करेंगे।

यह भी पढ़ें -   सीने और गले की जलन के मुख्य घरेलू उपाय

परिवार ने जताई खुशी, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
मयंक और दिशा की इस सफलता से उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है। परिवारजनों ने कहा कि वे नवोदय विद्यालय में बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में देश का नाम रोशन करने के लिए संकल्पित हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440