सरकार को अन्नदाताओं की फरियाद सुननी चाहिए : नवीन वर्मा
समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखण्ड को प्रदेश कार्यकारिणी ने किसान आन्दोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि किसान और व्यापारी एक सिक्के के दो पहलू हैं। उनका कहना था कि हमारा किसानों के साथ चोली दामन का साथ है। ऐसे में आज किसान अपनी उपज के लिए सड़कों में संघर्ष करने को मजबूर क्यों है। सरकार की अन्नदाताओं की फरियाद सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल उत्तराखंड प्रदेश किसानों का समर्थन अवश्य करता है लेकिन बंद जिला इकाई अपने जिले परिस्थितियों के अनुरूप कर सकते है।
संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि भारत बंद में हम अपने जिलाध्यक्षो से अनुरोध करते हैं कि वे अपने जिले की परिस्थितियों के अनुरूप इस विषय पर निर्णय ले सकते हैं। चूंकि करोना संक्रमण के लम्बे अंतराल के बाद व्यापारी अपना कारोबार संभालने में लगा है ऐसे में बंद करना बहुत कष्टदायी हो रहा है। संगठन के संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल एवं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल ने भी किसानों को समर्थन की बात रखते हुए कहा कि बंद स्वेच्छिक है जो भी व्यवसायी समर्थन देने का इच्छुक है वह बंद कर सकता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












