समाचार सच, हल्द्वानी। राजपुरा के वाशिंदे इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ट्यूबवैल खराब होने के चलते लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। लेकिन विभाग ट्यूबवैल दुरूस्त कराने की जहमत नहीं उठा रहा है। इससे आक्रोशित क्षेत्रवासियों का सब्र का बांध बुधवार को टूट पड़ा और जलसंस्थान दफ्तर के बाहर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। पेयजल संकट से जूझ रहे राजपुरा के वाशिंदे बुुधवार को कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में खाली डिब्बों व बाल्टियों के साथ जलसंस्थान कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजपुरा में पिछले 6 दिनों से ट्यूबवैल खराब पड़ा हुआ है। जिस वजह से यहां के लोग पानी के लिये दर-दर भटक रहे हैं। समस्या से अवगत कराने के बाद भी जल संस्थान न तो ट्यूबवैल दुरूस्त कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है और न ही क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाने की दिशा में कोई काम ही करता दिख रहा है। क्षेत्रवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि बेहतर गुणवत्तायुक्त ट्यूबवैल की मोटर लगाने के चलते समय-समय पर यह परेशानी आ रही है। प्रदर्शन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने ट्यूबवैल में जल्द गुणवत्तायुक्त मोटर लगाकर दुरूस्त करने व क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पेयजलापूर्ति करने की मांग की। ऐसा न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदर्शन करते वालों में कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के साथ हृदेश कुमार, दीपा खत्री, जीत सिंह, किरन माहेश्वरी, पंकज कश्यप, साहिल राज, सन्दीप भैसोड़ा, फरमान अली, ललिता गुप्ता, रेखा सिंह, गीता देवी, मनीषा देवी, सोनिया देवी, सावित्री माहेश्वरी, सुशील रॉय समेत कई क्षेत्रवासी शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












