लकड़ी के चकला-बेलन में गंदगी और बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है, तो इसे साफ करने के लिए अपनाएं यह आसान तरीके

खबर शेयर करें

समाचार सच, जानकारी। किचन में इस्तेमाल होने वाला चकला-बेलन साफ करना उतना ही जरूरी है जितना बाकी के बर्तनों का साफ होना। रोजाना इस पर खाना बनाया जाता है और बर्तनों के साथ धोकर रख दिया जाता है। इसे रोटी, पराठा या पूरी बेलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से चकला-बेलन पर आटा, तेल और नमी जमा हो जाती है। इससे गंदगी और बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इसे साफ करने के लिए कई बार हम सिर्फ पानी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐसा करने से यह पूरी तरह से साफ नहीं होता है।

अगर आपके घर में लकड़ी का चकला-बेलन है, तो उसकी सही तरीके से सफाई करना और भी जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप एक आसान तरीका अपना सकते हैं जो लकड़ी को खराब नहीं होने देगा और चमक भी बरकरार रखेगा।

यह भी पढ़ें -   ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर शिकंजा, कच्ची शराब व अवैध तमंचा बरामद

साफ करने का आसान तरीका
चकला और बेलन को साफ करने के लिए सबसे पहले सूखे कपड़े से इसे पोंछ लें ताकि ऊपर जमा आटा हट जाए। इसके बाद चकला-बेलन पर थोड़ा सा नमक छिड़क दें। अब एक नींबू को बीच से काट लें और उसे नमक के ऊपर हल्के हाथों से रगड़ें। नींबू और नमक का मिश्रण लकड़ी पर जमा चिकनाई, दाग और बदबू को साफ करने में मदद करेगा।

कुछ मिनट तक रगड़ने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चकला-बेलन को अच्छे से साफ करें। हालांकि ध्यान रहे लकड़ी के चकला-बेलन को ज्यादा देर तक पानी में भिगाकर न रखें। इससे लकड़ी जल्दी खराब हो सकती है और उसमें दरारें पड़ सकती हैं।

सफाई करने के बाद चकला-
बेलन को सूखे और साफ कपड़े की मदद से अच्छी तरह से पोंछना है। अगर लकड़ी में नमी रह जाती है तो उसपर फंगल या बदबू की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे कुछ समय के लिए हवा में सूखने दें।

यह भी पढ़ें -   इन दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सावधानी की सलाह

चमक बढ़ाने का उपाय
जब चकला-बेलन पूरी तरह से सूख जाए तो उस पर थोड़ा सा सरसों या नारियल का तेल लगाएं और मुलायम कपड़े से साफ करें। इससे लकड़ी की चमक बनी रहती है और चकला-बेलन जल्दी सूखकर खराब नहीं होता है।

इन बातों का रखें ध्यान
लकड़ी के चकला-बेलन को कभी भी केमिकल वाले क्लीनर से साफ नहीं करना चाहिए। इसे पानी से साफ करने के बाद हमेशा कपड़े से पोंछें क्योंकि लंबे समय तक गीला छोड़ने पर यह जल्दी खराब हो सकता है। सही देखभाल और नियमित सफाई से आपका चकला-बेलन लंबे समय तक नया और साफ बना रह सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440