IPL 2025 का शेड्यूल जारी! 22 मार्च से होगा आगाज, 25 मई को कोलकाता में फाइनल

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (प्च्स्) 2025 के 18वें संस्करण के पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी, जबकि फाइनल 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2025 का शेड्यूल और खास बातें
-इस सीजन में 10 टीमें भाग लेंगी।
-कुल 74 मैच खेले जाएंगे।
-टूर्नामेंट में 12 डबल हेडर मुकाबले होंगे।
-दिन के मुकाबले दोपहर 3.30 बजे और रात के मुकाबले 7.30 बजे से खेले जाएंगे।
-ओपनिंग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में होगा।

ग्रुप और टीमों का विभाजन
आईपीएल 2025 में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया हैः
ग्रुप एः
कोलकाता नाइट राइडर्स
रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु
राजस्थान रॉयल्स
चेन्नई सुपर किंग्स
पंजाब किंग्स

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

ग्रुप बीः
गुजरात टाइटन्स
सनराइजर्स हैदराबाद
मुंबई इंडियंस
दिल्ली कैपिटल्स
लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल 2025 के 13 वेन्यू
इस बार 13 स्थानों पर मुकाबले खेले जाएंगेः
बेंगलुरु – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
चेन्नई – एमए चिदंबरम स्टेडियम
मुंबई – वानखेड़े स्टेडियम
कोलकाता – ईडन गार्डन्स
जयपुर – सवाई मानसिंह स्टेडियम
पंजाब – मुल्लानपुर स्टेडियम
दिल्ली – अरुण जेटली स्टेडियम
हैदराबाद – राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
लखनऊ – इकाना क्रिकेट स्टेडियम
अहमदाबाद – नरेंद्र मोदी स्टेडियम
विशाखापत्तनम – एसीए-वीडीसीए स्टेडियम
गुवाहाटी – बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम
धर्मशाला – हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल
पहला क्वालीफायरः 20 मई (हैदराबाद)
एलिमिनेटरः 21 मई (हैदराबाद)
दूसरा क्वालीफायरः 23 मई (कोलकाता)
फाइनलः 25 मई (कोलकाता)
आईपीएल 2025 में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। क्या इस बार कोई नई टीम चौंपियन बनेगी या फिर चेन्नई-मुंबई जैसी पुरानी टीमें अपना दबदबा कायम रखेंगी? क्रिकेट फैंस को अब 22 मार्च का बेसब्री से इंतजार है!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440