समाचार सच, हल्द्वानी। बाइक से टक्कर मारकर हजारों की रकम उड़ाने के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार बीती 12 अप्रैल को कलावती कॉलोनी, निवासी खेम चन्द्र सनवाल ने बाइक से टक्कर मारकर रकम उड़ाने की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसने पीएनबी से 50 हजार निकाले। इसके बाद वह वापस घर जा रहा था कि तभी बाइक सवार दो लोगों ने उसे टक्कर मारी और 49 हजार उड़ा लिये। जब तक वह कुछ समझता बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बदमाशों का पता लगा लिया।
इस आधार पर पुलिस ने आज एक आरोपी को क्रियाशाला के पास से दबोच लिया। आरोपी बबलू उर्फ तंजील पुत्र सगीर निवासी असलतपुरा मुरादाबाद के पास से पुलिस ने 24 हजार रूपये भी बरामद किए हैं। यह रकम पीड़ित से उड़ाई गई बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी सौरभ राणा को पूर्व में जेल भेज चुकी है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी, कांस्टेबल इसरार अहमद, इसरार नवी शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












